
केदारनाथ यात्रा के बाद उत्तराखंड में इन 5 आध्यात्मिक जगहों को भी शामिल करें
बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ाना चाहते हैं. तो आसपास के प्राचीन मंदिरों और तीर्थस्थलों को भी अपनी योजना में शामिल करें। कहीं शिव-पार्वती के विवाह की मान्यता जुड़ी है, तो कहीं देवी आराधना और पंचकेदार की परंपरा। इन पांच स्थानों पर आस्था के साथ हिमालयी प्रकृति, स्थानीय संस्कृति और शांत वातावरण का अनुभव भी मिलता है।
त्रियुगीनारायण मंदिर: शिव-पार्वती विवाहस्थल
शांत पहाड़ियों के बीच जल कुंड और पावन अग्नि से घिरा यह मंदिर मन को शांति देता है।
रुद्रप्रयाग जिले में स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी स्थान पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। मंदिर के सामने स्थित अखंड धूनी इस कथा से जुड़ी आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रद्धालु यहां विवाह और दांपत्य जीवन की मंगलकामना लेकर आते हैं। मंदिर परिसर में ब्रह्मकुंड, रुद्रकुंड और विष्णुकुंड जैसे पवित्र कुंड भी हैं। सोनप्रयाग से सड़क मार्ग द्वारा यहां पहुंचा जा सकता है। आसपास के पहाड़ी दृश्य और शांत वातावरण दर्शन के अनुभव को और खास बनाते हैं।
तुंगनाथ मंदिर: ऊंचाई पर शिव आराधना
रुद्रप्रयाग जिले में स्थित तुंगनाथ पंचकेदार में शामिल है। समुद्र तल से लगभग 3.680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव की भुजाओं की पूजा के लिए प्रसिद्ध है। चोपता से मंदिर तक लगभग चार किलोमीटर का पैदल मार्ग है। रास्ते में घास के मैदान, जंगल और हिमालयी चोटियों के मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं। मंदिर के आगे चंद्रशिला तक भी पैदल जाया जा सकता है, जहां से पर्वत श्रृंखलाओं का विस्तृत नजारा मिलता है। ऊंचाई और मौसम को ध्यान में रखकर ही चढ़ाई करें। सर्दियों में मंदिर बंद रहने पर शीतकालीन पूजा मक्कूमठ में होती है।
कालीमठ मंदिर: देवी उपासना का पावन स्थल
रुद्रप्रयाग जिले की गुप्तकाशी तहसील में स्थित कालीमठ देवी काली की आराधना का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय धार्मिक मान्यताओं में इस स्थान को देवी के शक्तिशाली स्वरूप और रक्तबीज वध की कथा से जोड़ा जाता है। यहां देवी की पारंपरिक प्रतिमा के बजाय पवित्र कुंड की पूजा की जाती है। कालीमठ के आसपास का शांत वातावरण श्रद्धालुओं को प्रार्थना और ध्यान के लिए आकर्षित करता है। पास स्थित कालीशिला भी धार्मिक आस्था से जुड़ा स्थल है। वहां जाने से पहले स्थानीय लोगों से मार्ग और मौसम की जानकारी अवश्य लें।
धारी देवी मंदिरः अलकनंदा किनारे देवी दर्शन
कलकल बहती पावन नदी के किनारे बसा यह प्राचीन मंदिर मन को असीम शांति प्रदान करता है।
श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच अलकनंदा नदी के किनारे स्थित धारी देवी मंदिर उत्तराखंड के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में गिना जाता है। मां धारी देवी को मां काली का स्वरूप माना जाता है और स्थानीय परंपरा में चारधाम की रक्षक देवी के रूप में भी उनकी मान्यता है। मंदिर तक को सड़क से पहुंचकर आगे पैदल जाना पड़ता है। नदी और पहाड़ियों के बीच स्थित यह स्थान दर्शन के साथ प्रकृति का शांत अनुभव भी देता है
बदरीनाथ धामः भगवान विष्णु की आराधना का शांत अनुभव भी देता है।
चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित चारधामों में एक प्रमुख तीर्थ है। अलकनंदा नदी के तट पर बसे इस धाम में दर्शन के साथ तप्तकुंड, ब्रह्मकपाल कंप और माणा गांव भी देखे जा सकते हैं। माणा में व्यास चिकि गुफा, गणेश गुफा और भीम पुल प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। इन सभी स्थलों को एक ही दिन में देखने की जल्दबाजी की जानकारी पहले लें। ऊंचाई वाले मार्गों के लिए गर्म न करें। सड़क की स्थिति, मौसम और मंदिरों के खुलने रखें। कपड़े, पानी, जरूरी दवाएं और आरामदायक जूते साथ रखें।