KBC 18 में पहुंचा दुनिया का सबसे छोटा डॉक्टर

गणेश बरैया
गणेश बरैया

KBC 18 में पहुंचा दुनिया का सबसे छोटा डॉक्टर

कौन बनेगा करोड़पति 18 में जब 3 फीट के डॉक्टर गणेश बरैया अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर पहुंचे, तो उनकी कहानी ने हर किसी का ध्यान खींचा। गुजरात के भावनगर के गोरखी गांव के एक किसान परिवार में जन्मे गणेश के लिए डॉक्टर बनना आसान नहीं था। बचपन में जहां उनके कद को लेकर ताने मिले, वहीं महज 10 साल की उम्र में एक सर्कस कंपनी ने उन्हें खरीदने के लिए पिता को 5 लाख रुपए तक का ऑफर दिया था। मेडिकल काउंसिल ने भी MBBS में दाखिले से रोक दिया, लेकिन गणेश ने कानूनी लड़ाई लड़ी और आज सरकारी अस्पताल में बच्चों की सेवा कर रहे हैं। गुजरात के भावनगर जिले के गोरखी गांव में गरीब किसान परिवार में जन्मे डॉ. गणेश बरैया 9 भाई-बहनों में अकेले ऐसे थे, जिनका कद सामान्य रूप से नहीं बढ़ सका। करीब 3 फीट कद के बावजूद पढ़ाई के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ। शुरुआती दिनों में स्कूल जाने के लिए उनके माता-पिता उन्हें करीब 5 किलोमीटर दूर अपने कंधों पर बैठाकर ले जाते थे। गनेश ने KBC 18 में बताया कि बचपन ने हर किसी ने उन्हें हाइट की वजह से ताना मारा और उनके लिए हर काम असंभव बता दिया। लेकिन उन्होंने सबको गलत साबित कर असंभव को संभव कर दिखाया। गणेश की शारीरिक बनावट देखकर बचपन में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जब वह करीब 10 साल के थे, तब एक सर्कस कंपनी ने उनके पिता को 5 लाख रुपए में गणेश को खरीदने का ऑफर दिया था। आर्थिक तंगी के बावजूद उनके पिता ने यह ऑफर ठुकरा दिया और बेटे की पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया। यही फैसला आगे चलकर गणेश की जिंदगी का सबसे अहम मोड़ बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *