विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की माँग

विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की माँग
विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की माँग

विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की माँग :

लखनऊ। भारतीय ऑटोमोबाइल कम्पनियों का दबदबा अब देश की सीमाओं से बाहर भी बढ़ रहा है। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिन्द्रा जैसी कम्पनियों की गाड़ियों की विदेशों में माँग बढ़ रही है। उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जुलाई के बीच भारत से 20 लाख से अधिक वाहनों का निर्यात किया गया। इसमें दोपहिया, तिपहिया और यात्री वाहनों की अहम भूमिका रही।
विदेशी बाजारों में भारतीय गाड़ियों की लोकप्रियता के पीछे अच्छे दाम, बेहतर माइलेज और कम रख-रखाव खर्च जैसे कारण 16 बताये जा रहे हैं। कम्पनियाँ अब गाड़ियों के डिजाइन, निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा व आधुनिक फीचर्स पर भी ध्यान दे रही हैं। इससे अन्तरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय वाहनों की स्वीकार्यता बढ़ रही है।


इन देशों में ज्यादा माँग

अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व के देशों में भारतीय वाहनों की माँग बतायी जा रही है। नाइजीरिया, मेक्सिको, कोलम्बिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे बाजारों में दोपहिया और व्यावसायिक वाहनों की बिक्री महत्वपूर्ण है।


इलेक्ट्रिक वाहनों से बढ़ेंगी उम्मीदें

भारतीय कम्पनियाँ अब इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात पर भी जोर दे रही हैं। इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिये नये बाजार तलाशे जा रहे हैं। वहीं, सरकार की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना से घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालाँकि, निर्यात में आगे कितनी वृद्धि होगी, यह वैश्विक माँग और बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *