एआई की नैतिकता समझने के लिये एन्थ्रोपिक ने हिन्दू संन्यासी स्वामी सर्वप्रियानन्द को बुलाया

लखनऊ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास के बीच अब इसकी नैतिकता और मानवीय मूल्यों को लेकर भी चर्चा तेज हो रही है। क्लाउड एआई मॉडल बनाने वाली कम्पनी एन्थ्रोपिक ने हिन्दू संन्यासी स्वामी सर्वप्रियानन्द को सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने मुख्यालय में चर्चा के लिये आमंत्रित किया। इस दौरान आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस, नैतिकता और सदाचार जैसे विषयों पर बातचीत हुई।

स्वामी सर्वप्रियानन्द के इस दौरे का जिक्र करते हुए एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने जून 2026 में Unity of Dallas में एक व्याख्यान के दौरान इस मुलाकात के बारे में बताया था। वीडियो सामने आने के बाद एआई के विकास में धार्मिक विद्वानों और दार्शनिकों की भूमिका को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है।

एन्थ्रोपिक अपने क्लाउड परिवार के एआई मॉडल के लिये जानी जाती है। कम्पनी की ओर से स्वामी सर्वप्रियानन्द को आमंत्रित किये जाने को तकनीकी विकास के साथ नैतिक और दार्शनिक सवालों पर संवाद के सन्दर्भ में देखा जा रहा है। एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बीच यह सवाल महत्वपूर्ण होता जा रहा है कि मशीनों को विकसित करते समय मानवीय मूल्यों, जिम्मेदारी और नैतिक सिद्धान्तों को किस तरह ध्यान में रखा जाये। हालाँकि, उपलब्ध जानकारी में बैठक के विस्तृत निष्कर्षों का उल्लेख नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *